Advertisement

Manipur Violence: मणिपुर के बिष्णुपुर में फिर भड़की हिंसा, 17 लोग घायल, इंफाल में लगा कर्फ्यू

MANIPUR

MANIPUR

Share
Advertisement

Manipur Violence: अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को बिष्णुपुर जिले के कांगवई और फौगाकचाओ इलाके में सेना और RSS जवानों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने से झड़प में कुल 17 लोग घायल हो गए। इम्फाल पूर्व और इम्फाल पश्चिम के जिला मजिस्ट्रेटों ने भी पहले घोषित कर्फ्यू में ढील वापस ले ली है। एहतियात के तौर पर पूरे इंफाल घाटी में रात के कर्फ्यू के अलावा दिन के दौरान प्रतिबंध लगा दिया है।

Advertisement

झड़पों से कुछ घंटे पहले, मणिपुर की जातीय हिंसा में मारे गए कुकी-ज़ोमी लोगों को सामूहिक रूप से दफ़नाने की योजना तब रोक दी गई थी। जब राज्य के उच्च न्यायालय ने गुरुवार सुबह चुराचांदपुर जिले में प्रस्तावित दफ़न स्थल पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था।

शीर्ष जनजातीय निकाय ITLF ने भी कहा कि वह बिष्णुपुर की सीमा पर चुराचांदपुर जिले के हाओलाई खोपी गांव में स्थल पर 35 लोगों को दफनाने को स्थगित कर रहा है।

बिष्णुपुर जिले में सुबह से ही तनाव व्याप्त है क्योंकि हजारों स्थानीय लोग सुरक्षा बलों की आवाजाही को रोकने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।

महिलाओं के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सेना और आरएएफ कर्मियों द्वारा लगाए गए बैरिकेड को पार करने की कोशिश की, और मांग की कि उन्हें दफन स्थल तुइबुओंग तक जाने की अनुमति दी जाए। दिन के दौरान, राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में कर्फ्यू में ढील वापस ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें