Advertisement

गणतंत्र दिवस पर इन देशभक्ति गानों को सुनने के बाद दिल में देशभक्ति की आग भड़क जाएगी

देशभक्ति गाना
Share
Advertisement

आज 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान राजपथ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ने कई मनोहर झांकियाँ भी निकाली गई। देशभक्ति से ओतप्रोत कई ऐसे गाने भी हैं जिसको सुनने के बाद दिलों में देशभक्ति और देश के प्रति प्रेम उमर आता है।

Advertisement

जब बॉलीवुड गानों की बात करते हैं तो राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगाण के अलावा भी कई ऐसी गीत हैं जिनमें देशभक्ति की छाप साफ तौर पर देखी जा सकती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही गानों को बारे में जिसे कितनी बार सुनेंगे, आपको फिर भी इसे फिर से सुनने का मन करेगा।

ऐसा देश है मेरा (Aisa Desh hai Mera)

यह गाना फिल्म वीर-जारा का है। इस फिल्म में शाहरूख खान और प्रीति जिंटा ने अभिनय किया है। फिल्म का एक गाना ऐसा देश है मेरा काफी लोकप्रिय हुआ था और आज भी लोगों द्वारा राष्ट्रीय पर्व के मौके पर खूब सुना जाता है। गाने में भारतीयता की झलक साफ देखने को मिलता है। यह गाना 2004 में आई थी।

Aisa Des Hai Mera Song | Veer-Zaara | Shah Rukh Khan, Preity Zinta | Lata Mangeshkar, Udit Narayan

सुनौ गौर से दुनिया वालों

यह गाना साल 2005 में रिलीज हुआ था। गाने में सलमान खाने के अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी अभिनय किया है। इस गाने को सुनने के बाद खुद ही आपके पांव थिरकने लगते हैं। गाने में शिल्पा और सलमान के अलावा संजय दत्त ने भी अभिनय किया है। गाने में रवीना टंडन भी हैं।

Suno Gaur Se Duniya Walo | Full Video Song | Independence Day Special

देश रंगीला (Desh Rangila)

यह गाना भी देशभक्ति से ओत-प्रोत है। गाने में अभिनेत्री काजल ने मुख्य अभिनय किया है। गाने में देशभक्ति को बखूबी दिखाया है। गाने के बोल हैं देश रंगीला-रंगीला, देश मेरा रंगीला। इस गाने को सुनने के बाद दिलों में देशभक्ति की आग पैदा हो जाती है। इस गाने को साल 2006 में रिलीज किया गया था। गाने को यशराज फिल्म के बैनर तले रिलीज किया गया था।

Des Rangila | Full Song | Fanaa | Aamir Khan | Kajol | Mahalaxmi Iyer | Jatin-Lalit | Prasoon Joshi

रंग दे बसंती (Rang De Basanti)

यह गाना भी 2006 में रिलीज किया गया था। आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ यह टाइटल ट्रैक है। यह गाना भी काफी लोकप्रिय हुआ था और आज भी सुना जाता है।

A.R. Rahman – Rang De Basanti Best Video|Rang De Basanti|Aamir Khan|Soha|Daler Mehndi

वंदे मातरम सॉन्ग (Vande Matram Song)

यह गाना एल्बम वंदे मातरम का है। इसे 1997 में रिलीज किया गया था। इस गाने का म्यूजिक मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने दिया और गाया भी उन्होंने ही है। 26 जनवरी को इस गाने को भी आप सुन सकते हैं।

Vande Mataram – A.R. Rahman|Maa Tujhe Salaam|Official Video|Mehboob|Bharat Bala

मेरे देश की धरती (Mere Desh ki Dharti)

यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। आज भी यह गाना उसी अंदाज में सुना और गाया जाता है। इसमें ग्रामीण भारत की झलक दिखाई गई है। इस ओल्ड इज गोल्ड गाने को आज भी युवाओं द्वारा उसी चाव से सुना जाता है। गाना फिल्म उपकार का है और यह 1967 में रिलीज की गई थी। इस गाने को कितना भी सुने फिर भी यह नया ही लगता है।

Mere Desh Ki Dharti – Upkar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *