Advertisement

Republic Day: देश में गणतंत्र दिवस का जश्न, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने फहराया तिरंगा

Republic Day_ cm yogi cm dhami and cm bhajanlal hoist flag in hindi
Share
Advertisement

Republic Day: 75 साल पहले आज के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था। पूरा देश आज गणतंत्र दिवस (Republic Day) का जश्न मना रहा है। इसी अवसर पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी देश के सम्मान में तिरंगा फरहा रहे हैं। CM योगी ने लखनऊ में ध्वज फहराया तो वहीं CM धामी और CM भजनलाल शर्मा ने देशवासियों को खास संदेश भी दिया है

Advertisement

Republic Day: लखनऊ में CM योगी ने फरहाया ध्वज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री CM योगी (Yogi Adityanath) ने लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस के समारोह में CM योगी ने कहा कि पिछले 74 वर्ष से भारत का संविधान जाति, वर्ग, संप्रदाय, क्षेत्र और अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए अपनी कसौटी पर खरा उतरा है।

Republic Day: ‘भारत सभी प्रकार के भेदभावों से मुक्त

CM योगी ने कहा कि, ‘यह हमारे संविधान की ही महानता है कि विश्व में लोकतंत्र के रूप में अपने आप को स्थापित करने वाले तमाम देश जो खुद को आज की व्यवस्था को अनुसार सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन देशों ने लंबे समय तक महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था। भारत वो देश है जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित किया था कि भारत में लिंग, जाति, क्षेत्र, धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा।‘

CM धामी का खास संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) सभी को गणतंत्र दिवस क शुभकामनाएं दी। उनहोंने कहा, “सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई। राष्ट्र की एकता, सामर्थ्य और विविधता का प्रतीक गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए देश के संविधान के प्रति समर्पित और गर्वित होने का अवसर है।“ उन्होंने जनता से मूल कर्तव्यों का पालन करते हुए देश को आगे बढ़ाने की अपील की।

‘PM मोदी के नेतृत्व में भारत कर रहा प्रगति’

CM धामी ने देश की प्रगति का श्रेय PM मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में विश्वगुरू के रूप में सामने आया है। भारत ने दुनिया में अपनी अनूठ पहचान बनाई है।’

CM भजनलाल शर्मा की सभी को शुभकामनाएं

राजस्थान CM भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, ‘मैं सभी को नागरिक के कर्तव्य भी याद दिलाना चाहता हूं क्योंकि देश के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इसलिए अपना कर्तव्य मानते हुए देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।’

ये भी पढ़ें- Republic Day 2024: जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा, बोले- ये हमारे लिए संकल्प का दिन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *