Lok Sabha Election 2024: किस राज्य में कितनी सीटों पर बीजेपी ने उतारे प्रत्याशी, देखें लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 BJP fielded candidates on how many seats in which state?

Lok Sabha Election 2024 BJP fielded candidates on how many seats in which state?

Share

Lok Sabha Election 2024 BJP candidate list: 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का (Lok Sabha Election) ऐलान कर दिया गया है। जिसमें महासमुंद से रुप कुमारी चौधरी और दुर्ग से विजय बघेल को टिकट दिया गया है। वहीं, पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

शनिवार को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहली (Lok Sabha Election) सूची में कुल 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। वहीं, बीजेपी ने तेलंगाना की 9 लोकसभा, गुजरात की 15 लोकसभा, असम की 11, राजस्थान की 15 लोकसभा, मध्यप्रदेश की 24, केरल की 12 और बंगाल की 20 लोकसभा, दिल्ली की 5 लोकसभा, अरुणाचल की 2 उत्तराखंड की 3, झारखंड की 11, जम्मू-कश्मीर की 2, अंडमान, गोवा,  त्रिपुरा, दमन और दीव की एक-एक 1 सीटों पर सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

You May Also Like


बीजेपी का 400 पार का लक्ष्य

जानकारी के अनुसार बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 47 युवा नेताओं को टिकट दिया है। इसके अलावा बीजेपी की पहली सूची में 27 अनुसूचित जाति, 18 अनुसूचित जनजाति और 57 ओबीसी उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट जारी की है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने इस बार 400 पार लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की चार और हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की थी। बता दें दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें-http://Lok Sabha Election 2024: वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे PM मोदी, BJP ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप