Advertisement

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर शहजाद पूनावाला का बड़ा बयान, गठबंधन में जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक कलेश

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Share
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “एक तरफ PM मोदी के नेतृत्व में मिशन और विजन वाली पार्टी और गठबंधन है और दूसरी तरफ एक ऐसा गठबंधन है जिसके भीतर ही विभाजन, असमंजस है और यह टुकड़े-टुकड़े पार्टी है।

Advertisement

शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज अरविंदर सिंह लवली ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। इन्होंने दिल्ली से ऐसे प्रत्याशियों को उतारा जिनका न ही दिल्ली और न ही उनकी पार्टी से कोई वास्ता था, जिस आम आदमी पार्टी का जन्म कांग्रेस को खत्म करते हुए हुआ, जिनके साथ पंजाब में कुश्ती है, उनके साथ दिल्ली में मोहब्बत है। इसे जनता समझ रही थी और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता भी इससे तंग आकर अपनी निराशा को बयान कर रहे हैं। इसलिए इस गठबंधन में जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कलेश ही चलता है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा


कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज (28 अप्रैल) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें कुछ महीने (Arvinder Singh Lovely Resigned) पहले ही पद सौंपा गया था। लेकिन आज अचनाक से उनका यूं इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: पहाड़ में बेकाबू हो रही आग, CM धामी ने की वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें