Advertisement

पहली IAF महिला ऑफ़िसर को मिला वीरता पुरस्कार

IAF Officer Deepika Mishra

Share
Advertisement

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल वीआर चौधरी (Indian Air Force Chief Air Marshal VR Chowdhary) ने गुरुवार को भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी दीपिका मिश्रा (Indian Air Force woman officer Deepika Mishra) को वीरता पुरस्कार प्रदान किया। विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। उन्हें नई दिल्‍ली में आयोजित एक अलंकरण समारोह में वायु सेना पदक से सम्मानित किया गया था। दीपिका उन 58 कर्मियों में शामिल हैं, जिन्हें वायु सेना प्रमुख द्वारा अलंकरण समारोह के दौरान वीरता पुरस्कार दिया गया।

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा को उत्तरी मध्य प्रदेश में आकस्मिक बाढ़ आने पर मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान चलाने का काम सौंपा गया था। उनकी बहादुरी और साहस के प्रयासों ने न केवल प्राकृतिक आपदा में लोगों की जान बचाई बल्कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना भी पैदा की।

Advertisement

ये भी पढ़ें: बम गिराना था यूक्रेन में, गिरा दिया रूस में रूसी जेट ने अपना शहर तबाह किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें