Advertisement

DUNKI Flight:भारत में लैंड हुई ‘डंकी फ्लाइट’, जानिए फ्रांस से भारत लौटी फ्लाइट की पूरी कहानी

DUNKI Flight:भारत में लैंड हुई 'डंकी फ्लाइट', जानिए फ्रांस से भारत लौटी फ्लाइट की पूरी कहानी

DUNKI Flight:भारत में लैंड हुई 'डंकी फ्लाइट', जानिए फ्रांस से भारत लौटी फ्लाइट की पूरी कहानी

Share
Advertisement

DUNKI Flight: फ्रांस में चार दिन से फंसी ‘डंकी फ्लाइट’ भारत में लैंड कर गई। बता दें , पेरिस में इस फ्लाइट को मानव तस्करी के आरोप में रोका गया था। जब यह विमान मुंबई में उतरा तो उसमें 276 पैसेंजर सवार थें। इनमें से ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं । इस फ्लाइट में 303 पैसेंजर सफर कर रहे थे।

Advertisement

25 लोगों ने फ्रांस में ली शरण

दरअसल, फ्रांस के अधिकारियों का कहना है कि दो नाबालिगों समेत 25 लोगों ने शरण लेने की इच्छा जताई थी, इसलिए वे लोग फ्रांस में ही हैं । और दो नाबालिगों को जज के सामने पेश किया गया और उन्हें गवाह बनाकर रिहा कर दिया गया। वहीं फ्लाइट में सवार पैसेंजर के लिए 100 घंटे बेहद उथल-पुथल भरे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते 21 दिसंबर को कथित तौर पर सेंट्रल अमेरिका के निकारागुआ जाने के लिए रोमानिया स्थित लीजेंड एयरलाइंस का विमान दुबई से निकला। और इस फ्लाइट में कुल 303 भारतीय नागरिक सफर कर रहे थे। जिसमे तकरीबन 11 नाबालिग भी शामिल थे। फ्रांस के वैट्री एयरपोर्ट पर विमान ईंधन लेने के लिए रुका। इसी दौरान फ्रांस की अथॉरिटी को गुप्त जानकारी मिली कि बड़ी संख्या में मानव तस्करी की जा रही है।

फिर संदेह के आधार पर टिप ऑफ मिलने के बाद सभी यात्रियों से फ्रांस के अधिकारियों ने गहन पूछताछ की। और पूछताछ में संतुष्ट जवाब मिलने के बाद 303 यात्रियों में से 276 यात्रियों को वापस भेजा गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दो नाबालिगों सहित 25 लोगों ने फ्रांस में आश्रय के लिए आवेदन किया है और वे अभी फ्रांस में ही हैं।

भारतीय दूतावास ने फ्रांस को जताया धन्यवाद

गौरतलब है कि फ्रांस में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कि भारतीय यात्रियों को घर लौटने और स्थिति के त्वरित समाधान के लिए फ्रांसीसी सरकार और वैट्री हवाई अड्डे को धन्यवाद। साथ ही दूतावास की टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद भारत के एजेंसियों को भी धन्यवाद।

क्यों कहा जा रहा है ‘ड़की फ्लाइट’

बता दें, डंकी एक पंजाबी मुहावरे से बना हुआ शब्द है. जिसका अर्थ है एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना। आसान शब्दों में कहें तो जब लोगों को अवैध तरीके से किसी दूसरे देश में भेजा जाता है तो उसे डंकी रूट कहते हैं।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/national/israel-embassy-bomb-blast-news-in-hindi/

FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *