Advertisement

‘INDIA’ की बैठक में हिस्सा लेने मुंबई पहुंचे दिल्ली CM केजरीवाल, कहा- ‘लोग महंगाई से छुटकारा..’

Share
Advertisement

मुंबई में “INDIA” गठबंधन का महाजुटान हो रहा है। एलायंस की दो दिवसीय बैठक में 26 दलों के 63 विपक्षी नेता शामिल होंगे। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्य्मंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। सीएम केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गए हैं।

Advertisement

इस दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस देश के युवा रोजगार चाहते हैं, लोग महंगाई से छुटकारा चाहते हैं। लेकिन मोदी सरकार सिर्फ़ एक आदमी के लिए काम कर रही है। INDIA गठबंधन देश के 140 करोड़ लोगों के लिए है, जो देश को विकास की ओर ले जाएगा।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा INDIA एलायंस से बौखलाहट में है इसलिए आज उस इंडिया नाम से नफरत करने लगे है जो देश का नाम है। भाजपा इतनी बौखलाहट में है कि इस महागठबंधन को तोड़ने के लिए झूठ तक फैला रही है। इंडिया शब्द का मजाक उड़ा रही और हर संभव प्रयास कर रही है।

आपको बता दें कि मुंबई में आज यानी गुरुवार (31 अगस्त) को INDIA की तीसरी बैठक होने जा रही है। कल यानी 1 सितंबर को भी गठबंधन की मीटिंग होगी। इस दो दिवसीय बैठक में 28 विपक्षी दलों के 63 नेता शामिल होंगे। मीटिंग में गठबंधन के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें