Advertisement

Covid JN.1 Variant: फिर बढ़ने लगा देश में कोरोना का खतरा, मामले 1000 के पार

Covid JN.1 Variant: cases crossed 10000
Share
Advertisement

Covid JN.1 Variant: देश में फिर से कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। देश में कोरोना के नए सब- वेरिएंट JN.1 के मामले 1000 के पार पहुंच गए हैं। अब तक देश के कुल 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामले दर्ज हो चुके हैं। राज्यों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

Advertisement

कर्नाटक में ‘JN.1’ सबसे ज्यादा संक्रामक

बता दें कि देश में सबसे ज्यादा मामले अब तक कर्नाटक में दर्ज किए गए हैं। SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) द्वारा के आंकड़ों के मुताबिक  कर्नाटक में कुल 214 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 170, केरल में 154, आंध्र प्रदेश में  189, गुजरात में 76 और गोवा में 66 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

कोरोना के एक्टिव मामले लगातार बढ़ते देखकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने नोटिफिकेशन किया है। नोटिफिकेशन में सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नए सब वेरिएंट के तेलंगाना और राजस्थान में 32 और 32 मामले दर्ज किए गए हैं। इनके अलावा JN.1 के छत्तीसगढ़ में 25, तमिलनाडु में 22, दिल्ली में 16, उत्तर प्रदेश में छह, हरियाणा में पांच, ओडिशा में तीन, पश्चिम बंगाल में दो और उत्तराखंड में 1 मामला दर्ज किया गया है।

केरल में आया था सबसे पहला मामला

बता दें कि JN.1 वेरिएंट का सबसे पहला मामला केरल में दर्ज किया गया था। केरल में एक 79 साल की महिला सबसे पहले इस वेरिएंट से संक्रमित हुई थीं। इसके बाद से ही देश में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं और थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंत्रालय ने सभी राज्यों को पूरी तैयारी करने के लिए कहा है। अस्पतालों में पूरी व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Amir Hussain Lone: हादसे में हाथ खोए लेकिन हौसला नहीं, आमीर की कहानी छू लेगी दिल

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *