
पिछले वर्ष को आज ही के दिन कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हुई थी। इस जन आंदोलन का उद्देश्य नई दिल्ली में केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है। भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी में लॉन्च किया गया था। आज भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने की आज पहली वर्षगांठ है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत खत्म होने तक यात्रा जारी रहेगी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने का एक साल पूरा होने पर कहा कि ‘एकता और प्रेम की ओर भारत जोड़ो यात्रा के करोड़ों कदम देश के बेहतर कल की नींव बन गए हैं।’
पहली वर्षगांठ पर राहुल गांधी क्या कहा
सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि ‘यात्रा जारी है- जब तक नफरत खत्म नहीं हो जाती, जब तक भारत एकजुट नहीं हो जाता। यह मेरा वादा है।’ राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 2540 मील की पैदल यात्रा की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने 12 सार्वजनिक बैठकें, 100 से अधिक नुक्कड़ सभाएं और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से लोगो के बीच राहुल गांधी की छवि एक परिपक्व नेता के रीप में उभर करक सामने आई। इससे पहले राहुल गांधी की राजनीतिक प्राय सवालों के घेरे में रहती थी, लेकिन भारत जोड़ों यात्रा के बाद से राजनीतिक रूप से राहुल गांधी एक गंभीर नेता के तौर पर उभर कर सामने आए हैं।
कई हस्तियों ने की थी राहुल गांधी से मुलाकात
राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई हस्तियों और प्रमुख लोगों ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इन हस्तियों कमल हासन, पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी हस्तियां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।