Biharक्राइमराज्य

NALANDA CRIME: मामूली विवाद में गोलीबारी, तीन घायल

NALANDA CRIME: बिहार थाना क्षेत्र के सत्तपुति छज्जू मोहल्ला में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। इस मामूली विवाद में हुई गोलीबारी की घटना में गोली लगने से तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद

बताया गया कि सतपुत्ती निवासी मोहम्मद फुरकान छज्जू मोहल्ला बगीचा में कुछ लड़कों के साथ बैठा था। आरोप है कि इस दौरान वह नशा कर रहा था। तभी वहां से कोहिनूर और उसका साथी गुजरा। इस दौरान रास्ते में बाइक हटाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

NALANDA CRIME: असलाह फटने से आरोपी भी घायल

आरोप है कि विवाद के बीच फुरकान ने कमर से अवैध असलाह निकालकर गोली चला दी। इस बीच कोहिनूर के साथी ने उसका हाथ पकड़कर नीचे कर दिया। इससे गोली कोहिनूर के साथी की अंगुली में लगी और असलाह फटने से फुरकान का हाथ घायल हो गया। घटना में कोहिनूर भी घायल हो गया।

सभी हो इलाज के लिए भेजा हायर सेंटर

घटना के बाद कोहिनूर और उसके साथी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। आरोपी फुरकान सदर अस्पताल पहुँचा। बाद में सभी ज़ख्मियों को इलाज के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

NALANDA CRIME: पुलिस का दावा, जल्द करेंगे खुलासा

डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि रास्ते से बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में गोलीबारी की घटना घटी है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हुए है।

रिपोर्ट: आशीष, संवाददाता, नालंदा, बिहार

ये भी पढ़ें:PAINFULL: टूटी झुग्गियां तो आँख में आँसू, आवाज में सिसकियां

Related Articles

Back to top button