Other Statesबड़ी ख़बर

हिंसा में शामिल लोगों को जब तक हम सबक नहीं सिखा देते, तब तक हमारी सरकार शांत नहीं बैठेगी : CM देवेंद्र फडणवीस

Nagpur Violence News : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुसार हिंसा में शामिल लोगों को जब तक हम सबक नहीं सिखा देते तब तक हमारी सरकार शांत नहीं बैठेगी। सीएम ने कहा पुलिसकर्मियों पर जिन्होंने हमला किया उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर हिंसा को लेकर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद सीएम ने कहा कि नागपुर हिंसा को लेकर झूठा प्रचार किया गया कि कुरान की आयत जलाई गई जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर हिंसा फैल गई।

किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा दंगाइयों से हिंसा में हुई नुकसान की भरपाई की जाएगी। उनकी प्रोप्रटी भी जब्त की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुलडोजर एक्शन को लेकर कहा कि जहां चलाने की आवश्यकता होगी वहां बुलडोजर चलाया जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पूरी जानकारी हासिल की

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में हिंसा होने के बाद पहली बार वह नागपुर पहुंचे। आज सीएम नागपुर में हिंसा के मसले पर वरिष्ठ लेवल के अधिकारियों से पूरी जानकारी हासिल की। बता दें कि नागपुर शहर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृह जनपद भी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय भी नागपुर में ही है।

आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि घटना वाले दिन औरंगजेब की कब्र की प्रतिकृति को सुबह जला दिया गया था। इस पर एफआईआर दर्ज की गई थी लेकिन इस पर कुरान की आयत लिखी होने की अफवाह फैलने के बाद लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने पथराव और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया।

कार्रवाई की जाएगी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि नागपुर हिंसा के दौरान पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई की। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिंसा करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अब तक 104 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और लोगों को भी गिरफ्तार करेगी। जो लोग दंगे में शामिल हैं या दंगाइयों की मदद कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, सौरभ भारद्वाज बनें पार्टी अध्यक्ष, AAP का बड़ा फेरबदल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button