नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार, दंगे भड़काने और लोगों को उकसाने का है आरोप

Nagpur Violence :

नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार

Share

Nagpur Violence : फहीम खान वही व्यक्ति है जिसने सबसे पहले पुलिस स्टेशन पहुंचकर बजरंग दल के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। फहीम पर लोगों को भड़काने का भी आरोप है।

नागपुर हिंसा मामले में आरोपी फहीम खान को गणेशपेठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फहीम खान को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फहीम खान पर दंगे भड़काने और लोगों को उकसाने का आरोप है। इस घटना से नागपुर शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फहीम खान को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि इस घटना में शामिल 200 लोगों की पहचान कर ली गई है। अब तक इस मामले में छह एफआईआर दर्ज किए गए हैं।

बजरंग दल के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी

मिली जानकारी के अनुसार फहीम खान ने शुरुआत में पुलिस स्टेशन पहुंचकर बजरंग दल के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। फहीम खान पर लोगों को भड़काने का भी आरोप है जिसके परिणामस्वरूप हिंसा भड़क उठी थी। नागपुर पुलिस का दावा है कि फहीम खान ने भीड़ को उकसाने के लिए भड़काऊ बयान दिए थे जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई थी। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे और सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान हुआ। बता दें कि फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ा हुआ है।

नाबालिगों का भी प्रयोग किया

बता दें कि नागपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों ने नाबालिगों का भी प्रयोग किया था। इस वजह से नागपुर पुलिस ने पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ जेजे एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। नागपुर पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि नाबालिगों से हिंसा करवाने की प्लानिंग किसने की और किस तरह से नाबालिगों को हिसंक भीड़ का हिस्सा बनाया गया। जांच के दौरान ऐसे कई जानकारी नागपुर पुलिस को मिल रही है।

यह भी पढ़ें : एकता में ही विविधता समाहित है, संघ का उद्देश्य केवल हिन्दू समाज को एकजुट करना है : RSS प्रमुख मोहन भागवत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें