नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर, पत्नी के नाम है रजिस्टर

Nagpur Violence :

नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर

Share

Nagpur Violence : नागपुर हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान के खिलाफ बीएमसी ने नोटिस जारी किया था। बीएमसी ने 24 घंटे के अंदर खुद अवैध निर्माण तोड़ने के लिए कहा था।

नागपुर हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। नागपुर पुलिस की मौजूदगी में फहीम खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है। फहीम की पत्नी के नाम पर यह घर रजिस्टर है। ⁠86.48 वर्ग मीटर में घर बना है। फहीम खान की मोमिनपुरा इलाके में बुर्के की दुकान है।

21 मार्च को नोटिस जारी हुआ था

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान के खिलाफ 21 मार्च को नोटिस जारी हुआ था। बीएमसी ने 24 घंटे के अंदर खुद अवैध निर्माण तोड़ने के लिए कहा था। अवैध निर्माण नहीं तोड़ने पर आज नगरपालिका ने यह कार्रवाई की है।

21 नाबालिग भी शामिल

नागपुर हिंसा मामले में अब तक 112 लोगों की ​गिरफ्तार किया गया है। इनमें 21 नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों में से 21 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जबकि बच्चे हुए पुलिस हिरासत में हैं।

यह भी पढ़ें : आज होगा IPL 2025 का दूसरा मुकाबला, SRH और RR होंगे आमने-सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *