कर्नाटक: सभी मुसलमानों को मिले OBC आरक्षण पर मचा घमासान, PM ने कांग्रेस पर लगाया OBC का हक छीनने का आरोप

Muslims in OBC Category pm modi slams congress

Muslims in OBC Category pm modi slams congress

Share

Muslims in OBC Category: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार एक बार फिर विवादों के घेरे में है। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए मुस्लिमों को आरक्षण का लाभ देने के लिए पूरे समुदाय को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया है। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार (Muslims in OBC Category) के इस फैसले के बाद बीजेपी कांग्रेस को जमकर घेर रही है। बीजेपी ने कांग्रेस पर OBC का हक छीनने का आरोप लगाया है।

Muslims in OBC Category: NCBC ने किया OBC सूची में गड़बड़ी का दावा

केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) ने कर्नाटक में OBC सूची में गड़बड़ी का दावा किया है। आयोग के मुताबिक कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी मुसलमानों को आरक्षण देने वाली ओबीसी लिस्ट में डाल दिया है। एनसीबीसी चेयरमैन हंसराज अहीर ने कहा है कि कर्नाटक सरकार ने पिछड़ों का हक काटकर मुस्लिमों को दे दिया है।

Muslims in OBC Category: कैसे हुआ खुलासा

राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को कर्नाटक में ओबीसी आरक्षण कोटे में अनियमितता की जानकारी मिली थी। उसके बाद आयोग ने पिछले 6 महीने में इसकी जांच शुरू कर दी थी। आयोग ने अपने जांच के दरमियान सरकारी नौकरी, मेडिकल, इंजीनियरिंग एडमिशन और तमाम सरकारी पदों पर सीमा से अधिक मुस्लिम आरक्षण दिए जाने की बात सामने आई। बीते साल राज्य के सरकारी पीजी मेडिकल के 930 सीटों में दिए गए आरक्षण की जांच हुई तो उसमें भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

930 में से 150 सीट मुस्लिम वर्ग को आरक्षित

 आयोग ने पाया कि 930 में से 150 सीट मुस्लिम वर्ग को आरक्षित किया गया है जो करीब कुल सीट का 16 प्रतिशत है। खास बात ये है कि इनमें मुस्लिम वर्ग के उन जातियों को भी लाभ दिया गया है जो आरक्षण के दायरे में नहीं आते। अब राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग इस मुद्दे को उठाकर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है। आयोग राज्य के मुख्य सचिव को तलब कर मामले पर स्पष्टीकरण चाहता है।

पीएम मोदी हुए हमलावर

अब इसे लेकर पीएम मोदी भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। मध्य प्रदेश के सागर में एक जनसभा के दौरान पीएम मीदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है।’

‘कांग्रेस ने गैर कानूनी तरीके से एक चालाकी की’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने गैर कानूनी तरीके से एक चालाकी की है। मुस्लिमों की सभी जातियों को OBC कोटा में डाल ​दिया है। ऐसा करके OBC को मिलने वाले बहुत बड़े हक को छीनकर धर्म के आधार पर दे दिया। कांग्रेस यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है।”

कांग्रेस ने छीना OBC का हक

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर OBC का हक छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस OBC वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन है, जिसने OBC से उनका हक छीन लिया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सामाजिक न्याय की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की भावना को ठोकर पहुंचाई है, बाबा साहेब का घोर अपमान किया है।

ये भी पढ़ें- एमपी में गरजे PM मोदी, बोले- देश हो या मध्य-प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप