Advertisement

एमपी में गरजे PM मोदी, बोले- देश हो या मध्य-प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई

PM Modi

PM Modi

Share
Advertisement

PM Modi In MP: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा, “देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है ये मध्य-प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्य-प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस (Congress) गई और भाजपा (BJP) आई।”

Advertisement

कांग्रेस के समय में MP की पहचान बीमारू राज्य की थी

PM Modi In MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के समय में MP की पहचान बीमारू राज्य की थी, आज वही MP भाजपा सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।”

विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई

PM Modi In MP: पीएम मोदी ने कहा “परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही है।” पिछली बार आपने यहां से भाजपा को रिकॉर्ड वोटों से जिताया था। सागर ने फिर मन बना लिया है- फिर एक बार मोदी सरकार। देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, ये मध्य प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। विकास तब होता है, जब सही नीतियां हों, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्य प्रदेश, विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई।

पीएम मोदी ने कहा कोरोना का संकट आया, मोदी ने ये सुनिश्चित किया कि आपकी रसोई में कभी राशन की कमी न होने पाए। आज भी देश की करोड़ों रसोइयों में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का अनाज पकता है। मैं अपनी माताओं और बहनों को ये गारंटी देता हूं कि आपको अगले पांच वर्ष तक राशन की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है ये मध्य-प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्य-प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई।”

पीएम मोदी ने कहा आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है।

ये भी पढ़ें: केरल में बोले अमित शाह, ‘कांग्रेस और कम्यूनिस्ट समाप्त, आने वाला समय सिर्फ बीजेपी का’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें