MP News: कांग्रेस की ‘जन आक्रोश यात्रा’ में दिखे हथियार, भाजपा ने लगाया आरोप

Share

MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने है। जिसे लेकर प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी जन आर्शीवाद यात्रा निकाल रही है तो वहीं कांग्रेस भी जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग रैली में हाथों में हथियार लेकर चल रहे हैं। भाजपा ने इस वीडियो को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का बताते हुए निशाना साधा है। 

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा का हमला लगातार जारी है। अब भिंड जनाक्रोश यात्रा के दौरान हथियार लहराए जाने के मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक वीडियो जारी कर ट्वीट किया है कि भिंड के मेहगांव में कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह है अंतर भाजपा और कांग्रेस में।

भाजपा विनम्रता के भाव से जनता से हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांग रही है। कांग्रेस के लोग हथियार दिखाकर जनता को भयभीत कर रहे हैं। डरा रहे हैं। अपना आक्रोश दिखा रहे हैं। कांग्रेसजनों का आक्रोश कहीं जनता पर निकल रहा है और कहीं आपस में ही। इसके साथ सलूजा ने अन्य वीडियो के साथ ट्वीट किया कि कांग्रेसियों का आपसी आक्रोश जारी है। अब छतरपुर में आपस में भिड़े कांग्रेसी। शायद इसी डर से कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी, सुरजेवाला ने इन यात्राओं से दूरी बना रखी है। इधर, पुलिस ने घटना का वीडियो वायरल होने बाद मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: रतलाम की चुनावी पिच पर BJP और Congress दोनों दलों ने धर्म पर बढ़ाया फोकस