CM मोहन यादव ने उज्जैन में बिताई रात, मिथक पर लगाया विराम!

MP News
अपने जीवन में कभी ना कभी मध्य प्रदेश(MP News) को लेकर मिथक सुना होगा। जिसमें कहा जाता था कि कोई भी राजा उज्जैन में रात नहीं बिता सकता है। अब इस मिथक को प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव ने तोड़ डाला है। इस संबंध में उनकी एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें वह इस मिथक से जुडे एक वाकया बताते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो के जरिए बताई बड़ी बात
अब तक काफी लोगों के मुंह से यह सुना जा चुका है कि कोई भी राजा उज्जैन में रात नहीं बिता सकता है। यदी कोई राजा ऐसा करता है तो उसे अपनी गद्दी से हाथ गवाना पड़ता है। इसी कारण आज तक कोई नेता उज्जैन में नहीं रुके। लेकिन इस मिथक को प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव ने तोड़ डाला है। वह उज्जैन में रात में रुके और एक रात वहीं बिताई भी। जिसके बाद उनका एक बयान भी सामने आया है।
मैं भगवान महाकाल का बेटा हूं
इस संबंध में एक वीडियो सामने आई है। उन्होनें एक वाकया बताते हुए कहा कि सिंधिया महाराज की रणनीति के तहत अपनी राजधानी को ग्वालियर ले जाना था। अब ऐसे में कोई भी आक्रमण ना हो इसके लिए उन्होनें इस मिथक को गढ़ा था। इसी दौरान सीएम ने कहा कि राजा महाकाल तो पूरे ब्रह्मांड के राजा हैं। उन्होनें इसी बात में आगे कहा कि यदि उन्हें कोई नुकसान करना ही होगा तो वह कभी भी कर सकते हैं। नगर निगम सीमा से क्या लेना देना है? उन्होनें कहा कि भगवान महाकाल केवल नगर निगम की सीमा के ही थोड़ी राजा हैं। वह तोह पूरे ब्रह्मांड के राजा हैं। भगवान महाकाल की ही इच्छा थी तो मुजे सीएम बनाया और कहा कि तुम मिथक तोड़ो। सभा को संबोधित करते हुए डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह ही उदहारण है।
Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar