MP News: भोपाल पहुंचे पूर्व CM कमलनाथ, विधायक पद की ली शपथ

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ आज (8 जनवरी) भोपाल पहुंचे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कमलनाथ करीब एक महिने बाद दिखें हैं। उनका भोपाल आने का मकसद विधायक पद की शपथ लेना था। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) की उपस्थिति में कमलनाथ ने अपने पद की शपथ ग्रहण की।
https://twitter.com/i/status/1744243606704259129
कमलनाथ मीडिया से भी हुए रूबरू
MP News: विधायक पद की शपथ लेने के बाद कमलनाथ ने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने मीडिया के सभी सवालों का जवाब दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘मैंने आज विधायक पद की शपथ ली हैं। मुझे प्रदेश की सेवा करने का एक और मौका मिला है। ये मेरे लिए काफी खुशी की बात है।’
मीडिया ने हाईकमान को लेकर भी कमलनाथ से सवाल किया था। मीडिया ने पूछा था की, ‘चर्चा थी कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आप से हाईकमान नाराज है। इसके बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा लिया गया है।’ बात को टालत हुए कमनलनाथ ने कहा कि ‘ये आप उन्हीं से पूछिए।’ वहीं, उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की बात चल रही है। जरूर कुछ निचोड़ निकलेगा।
दिल्ली शिफ्ट होने की बात को किया खारिज
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद कमलनाथ को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। कहा जा रहा थी कि कमलनाथ प्रदेश की राजनीति को छोड़कर दिल्ली शिफ्ट हो जाएंगे। इसी बात पर आज विराम लगाते हुए कमलनाथ ने कहा कि, ‘मैं मध्य प्रदेश में ही रहूंगा’।
छिंदवाड़ा से विधायक है कमलनाथ
कमलनाथ मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव जीते हैं। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर 35009 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के विवेक बंटी शाहू को हराया था। कमलनाथ को 129829 मत मिले थे। वह इस सीट पर 1980 से अब तक 9 बार सांसद का चुनाव जीते हैं और दो बार विधायक भी रह चुके हैं।