MP News:  देवर की दरिंदगी, मूकबधीर भाभी के साथ किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात  

MP News

MP News

Share

MP News:  देश की सबसे क्लीन सिटी  मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद ही शर्मनाक और रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने एक पवित्र रिश्ते को दागदार कर दिया है। इसमें देवर ने अपनी ही भाभी की आबरू लूट लिया है। ये सिर्फ एक बार नही बल्कि दो बार ये घटना हुई। मूकबधिर भाभी ने साइन लैंग्वेज में अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी को  बयां किया है।

दो बार कराया गया गर्भपात

दरअसल, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक ऐसी महिला जो ना बोल सकती है ना सुन सकती है। मूकबधिर पीड़िता की शादी वर्ष 2022 में आष्टा निवासी एक मूकबधिर युवक से हुई थी। यानी जिस युवक से पीड़िता की शादी हुई वो भी न सुन सकता है न बोल सकता है। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसका गर्भपात करवा दिया। इसी बीच घर में अकेली पाकर देवर ने अपनी भाभी को हवस का शिकार बना डाला। मूकबधिर होने के चलते पीड़िता कुछ बता नहीं सकी। जब वह अपने मायके आई तो परिजनों को बताया जिसके बाद वह उसे लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंची। पुलिस ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली। जिससे पता चला कि पीड़िता के ससुराल वालों ने दो बार उसका गर्भपात (Abortion) करवाया और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़े:MP News: चुनाव के लिए Congress को मिला बड़ा मुद्दा, विधानसभा में वित्तमंत्री का जवाब बनेगा हथियार?