Mouni Bijlani Rumours : टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। दोनों की अच्छी दोस्ती को लेकर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं। हाल ही में मौनी रॉय की निजी जिंदगी को लेकर चल रही खबरों के बीच एक बार फिर उनके और अर्जुन के रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज हो गईं। अब अर्जुन बिजलानी ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें गलत बताया है।
एक इंटरव्यू में अर्जुन बिजलानी ने कहा कि कोई न कोई मौनी रॉय की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ऐसा कौन कर रहा है, लेकिन मौनी इस समय अपनी जिंदगी के एक कठिन दौर से गुजर रही हैं और उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं।
दोस्तों के साथ समय बिताना सामान्य
अर्जुन ने मौनी को लेकर फैल रही अन्य अफवाहों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पहले उनकी निजी जिंदगी और पसंद को लेकर टिप्पणियां की गईं, फिर उनके पार्टी करने और शराब पीने जैसी बातों को लेकर बातें बनाई गईं। अर्जुन ने कहा कि पार्टी करना या दोस्तों के साथ समय बिताना सामान्य बात है और इसे गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए।
टीवी शो ‘नागिन’ में साथ काम किया
डेटिंग की खबरों पर बात करते हुए अर्जुन ने बताया कि मौनी उनकी अच्छी दोस्त हैं। दोनों ने टीवी शो ‘नागिन’ में साथ काम किया था, जिसके बाद उनकी दोस्ती मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि दोनों कई बार साथ डिनर पर गए हैं और अच्छे दोस्त होने के नाते साथ समय बिताते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता है।
अर्जुन ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जो उनकी और मौनी की दोस्ती को अलग नजरिए से देखते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दोस्त क्रिस्टल डिसूजा भी उन्हें अच्छी तरह जानती हैं और उन्होंने भी इस तरह की अफवाहों पर सही प्रतिक्रिया दी है।
ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को पंसद किया
बता दें कि मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की दोस्ती टीवी शो ‘नागिन’ के दौरान चर्चा में आई थी। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, मौनी रॉय की निजी जिंदगी को लेकर हाल के दिनों में कई खबरें सामने आई हैं। दूसरी तरफ अर्जुन बिजलानी की शादी नेहा स्वामी से हुई है और दोनों का एक बेटा भी है।
ये भी पढ़ें- भाजपा की सात हजार वाली घोटाला साइकिल से बेहतर है 4200 वाली साइकिल- सौरभ भारद्वाज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









