बड़ी ख़बर

Moscow : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, बोले – ‘भारत और रूस के बीच की मित्रता हिमालय से ऊंची और महासागरों से गहरी…’

Moscow : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग आयोग के 21वें सत्र के अवसर पर बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और रूस के बीच की मित्रता हिमालय से ऊंची और महासागरों से गहरी है। भारत हमेशा अपने रूसी मित्रों के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी ऐसा करता रहेगा। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने रूसी रक्षा मंत्री से भी मिले हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1866508069838131473

रूस के रक्षा मंत्री से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि आपने रक्षा मंत्री के रूप में मेरी पुनः नियुक्ति के अवसर पर बधाई भेजी है, मैं इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। यह हमारी पहली व्यक्तिगत मुलाकात है। हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के रक्षा क्षेत्र को मजबूत और गहन करने के लिए मिलकर काम करने की इच्छा रखते हैं।

रूसी रक्षा मंत्री बेलौसोव ने कहा हमारे नेताओं के बीच विश्वासपूर्ण संबंध द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.’ उन्होंने कहा कि ‘हम बहुपक्षीय प्रारूपों में रूस और भारत के बीच सैन्य बातचीत के अच्छे स्तर से संतुष्ट हैं. मुझे विश्वास है, कि हमारी बैठक रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में रूसी-भारतीय संबंधों को और मजबूत करने में योगदान देगी।

जानकारी के लिए बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर गए हैं। इस दौरान वह भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी बात करेंगे।

यह भी पढ़ें : Punjab : पंजाबी संस्कृति एक व्यापक अवधारणा है : कुलतार सिंह संधवां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button