Punjab

मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के दिए निर्देश

Punjab News : रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े मामलों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र पूर्व सैनिक तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मंत्री ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को सरकार की प्रमुख प्राथमिकता बताया।

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी सम्बन्ध में रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर पूर्व सैनिकों से संबंधित मामलों की प्रगति का जायजा लिया।

सुविधाओं की प्रगति की भी की समीक्षा

पंजाब सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों से संबंधित सभी मामलों का समयबद्ध ढंग से निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

सैनिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर, निदेशक रक्षा सेवा कल्याण ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों तथा पेस्को के निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- PPCB का बड़ा कदम, ‘Mission Clean Patiala’ का बड़ा असर, 13.79 टन कचरा हटाया गया, डैशबोर्ड भी लॉन्च

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button