Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

मायावती ने सीएम योगी को दी जन्मदिन की बधाई, जानें ट्वीट कर क्या लिखा?

CM Yogi Adityanath Birthday: आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 50 साल के हो गए है। सीएम को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है। पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक सभी ने CM को शुभकामनाएं दी। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने (Mayawati wishes Yogi  birthday) खास अंदाज में सीएम को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना।

सीएम और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Birthday) विजयदशमी पर दंडाधिकारी की भूमिका में रहते हैं। गोरखनाथ मंदिर में होने वाली पात्र पूजा में नाथ संप्रदाय के संतों की बकायदा अदालत लगती। अदालत में वह बतौर दंडाधिकारी संतों के आपसी विवाद भी सुलझाते हैं। साल 1993 की बात है। गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान अजय सिंह बिष्‍ट (संन्‍यास ग्रहण करने के बाद उनका नाम योगी आदित्‍यनाथ पड़ा), गुरु गोरखनाथ पर शोध करने के लिए गोरखपुर आए। यहां रहते हुए वह तत्‍कालीन गोरक्षपीठाधीश्‍वर महंत अवेद्यनाथ के संपर्क में आए। उनके तरुण मन पर महंत अवेद्यनाथ का काफी प्रभाव पड़ा।

मायावती ने सीएम योगी को दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिवस (CM Yogi Birthday) पर संगठनों अलग-अलग तैयारी कर रखी है। यूपी में सभी 75 जिलों में हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य पांच लाख पौधे लगाएंगे तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुख्यमंत्री योगी के वजन के बराबर रक्तदान करने का दावा किया है। हिंदू युवा वाहिनी (हिंयुवा) साल 2018 से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप मना रही है। 5 जून को विश्य पर्यावरण संरक्षण दिवस भी होता है, इसलिए भी यह निर्णय लिया गया।

Related Articles

Back to top button