Punjabबड़ी ख़बरराजनीति

पंजाब में मान सरकार के मंत्रीमंडल का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Bhagwant Mann Cabinet: पंजाब में आज मंत्रिमंडल का सोमवार को पहला विस्तार हुआ है। बता दें पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी ने वहा पर अपनी सरकार बनाई थी। इसी के साथ मंत्रिमंडल में पहले 10 मंत्रियों को शामिल किया गया था। इसके बाद आज मान कैबिनेट का पहला विस्तार हुआ है। जिसके बाद सोमवार को पंजाब में पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में छेड़खानी के आरोपी युवक की पीटकर हत्या, गांव के ही परिवार पर हत्या का आरोप

इसी के साथ अब भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की संख्या बढ़कर मुख्यमंत्री समेत 15 हो गई है। बता दें कैबिनेट में कुल 18 मंत्रियों की क्षमता है। और वर्तमान में पंजाब कैबिनेट में नौ मंत्री शामिल हैं। इससे पहले मई महीने में मान सरकार ने अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद से फिलहाल स्वास्थ्य विभाग सीएम भगवंत मान के पास ही है।

चार महीनों के अंदर मंत्रीमंडल में हुआ विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार यानी की आज अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करते हुए दूसरी बार विधायक चुने गए अमन अरोड़ा सहित पांच विधायकों को अपने मंत्रीपरिषद में शामिल किया है। बता दें आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के चार महीनों के भीतर ही ये बड़ा विस्तार किया गया है। इसी के साथ राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाई है।

किन लोगों ने आज मंत्री पद की शपथ ली

बता दें सुनाम से दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर चुने गए अमृतसर दक्षिण के विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर। वहीं  सिख समुदाय से आने वाले गुरु हरसहाय से विधायक फौजा सिंह सारारी, समाना विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा और पार्टी के युवा विंग के अध्यक्ष और खरड़ विधायक एवं गायक से नेता बने अनमोल गगन मान ने शपथ ली है।

यह भी पढ़ें: CM योगी ने अपने 100 दिनों के ‘रिपोर्ट कार्ड’ में कहा- ‘प्रदेश के अंदर स्थापित हुआ कानून राज’

Related Articles

Back to top button