Haryana News : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शहीद स्मृति पार्क में झूले से एक युवक फंदे पर लटका हुआ पाया गया।
सरपंच ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे
सुबह करीब 7 बजे जब लोग रोज की तरह पार्क में टहलने पहुंचे, तो उन्होंने यह दृश्य देखा और तुरंत गांव के सरपंच को सूचना दी। इसके बाद सरपंच प्रतिनिधि धर्मवीर गोठवाल ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे।
लोगों से पहचान कराने की कोशिश
घटना की जानकारी मिलते ही सतनाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 35 साल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान के साथ-साथ पूरे मामले की जांच जारी है। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
ये भी पढ़ें- राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल में 3 महीनों का राशन मिलेगा एक साथ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









