
Maharashtra : पद्मश्री और पद्मभूषण देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। 76वें गणतंत्र दिवस पर जिन लोगों को पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है उनमें महाराष्ट्र से भी कई हस्तियों का नाम शामिल है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2025 के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा की हैं। इस साल ये पुरस्कार 139 लोगों मिलेगा। इन पुरस्कारों में सात पद्म भूषण 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। महाराष्ट्र की पांच हस्तियों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें तीन को पद्म भूषण और दो लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इनमें दो लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा।
सम्मानित करने का ऐलान किया गया
ये पुरस्कार कला और समाज सेवा सार्वजनिक जीवन विज्ञान उद्योग चिकित्सा साहित्य शिक्षा खेल और सिविल सेवा जैसे कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं। देश के सर्वोच्च सम्मान पाने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी वरिष्ठ गायक पंकज उधास और शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।
बधाई एवं शुभकामनाएं दी
वहीं मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली और होम्योपैथी के माध्यम से लाखों जरूरतमंद लोगों की सेवा करने वाले डॉ विलास डांगरे को पद्मश्री देने की घोषणा की गई है। सीएम देवेद्र फडणवीस ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा मैं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी और वरिष्ठ गायक पंकज उधास को सलाम करता हूं।
प्रकृति एक जीवित प्राणी है
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा मुझे विशेष रूप से खुशी है कि हमने हाल ही में अशोक मामा को महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया और आज उन्हें पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई हैं। उनको हार्दिक बधाई। मारुति चितमपल्ली जिन्हें हम वन ऋषि कहते हैं। पशु पक्षी वृक्ष और पुष्प से जो साहित्य रचा है वह अद्वितीय है उन्होंने पहला पक्षी घर बनाया। 18 भाषाओं के ज्ञाता चितमपल्ली ने 21 से अधिक पुस्तकें लिखीं इस विश्वास के साथ कि प्रकृति एक जीवित प्राणी है।
सेवा में बाधा नहीं बनने दिया
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जो कार्य किया है वह बहुत बड़ा है। वे सोलापुर से हैं लेकिन उनका कार्य क्षेत्र विदर्भ है। होम्योपैथी के माध्यम से लाखों जरूरतमंद लोगों को डॉ विलास डांगरे द्वारा दी जा रही सेवा अद्वितीय है। अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद उन्होंने कभी भी इन्हें अपनी समाज सेवा में बाधा नहीं बनने दिया। नागपुर और विदर्भ के इन दोनों रत्नों के लिए यह एक अदभुत सम्मान है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें : पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप