
Mahakumbh 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आस्था की डुबकी लगाई है। राष्ट्रपति के पहुंचते ही सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।
राष्ट्रपति ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। पवित्र स्नान के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की। इससे पहले भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीर्थराज कुंभ नगरी प्रयाग में आगमन पर प्रयागराज के प्रथम नागरिक महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रयागराज महानगर की चाबी भेंट कर उनका स्वागत किया।
बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी
महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूजा अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट व बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी।
यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में मेट्रो के किराए में हुई बढ़ोतरी, पीक और नॉन-पीक आवर्स पर अलग-अलग फेयर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप