Uttar Pradeshराज्य

महाकुंभ से चर्चित मोनालिसा ने मांगी सुरक्षा, वीडियो जारी कर बताईं धमकियों की बात

Monalisa News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मोनालिसा ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. वीडियो में वह कहती दिख रही हैं कि स्थिति बेहद गंभीर है, इसलिए उन्होंने अपनी शिकायत एक पत्र के साथ मुख्यमंत्री, पुलिस अधिकारियों और मीडिया तक पहुंचाई है और सुरक्षा की मांग की है.

मोनालिसा ने भावुक अंदाज में लोगों से मदद की अपील करते हुए कहा कि लगातार मिल रही धमकियों से वे काफी परेशान हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोग चिंता जता रहे हैं.

शादी के बाद बढ़ा विवाद

आपको बता दें कि मोनालिसा ने हाल ही में केरल में फरमान खान से शादी की है. इस शादी के बाद कुछ समूहों ने इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए विरोध जताया, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया. इस बीच दोनों ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी इच्छा से शादी की है और अब उन्हें सुरक्षा की जरूरत है.

वीडियो में कपल ने बताया कि वे पहले ही प्रशासन से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों के कारण मानसिक दबाव में हैं, उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

सरकार से मिले सहयोग का किया जिक्र

मोनालिसा ने यह भी कहा कि शादी के बाद उन्हें राज्य सरकार की ओर से सहयोग मिला है, जिसके लिए वे आभारी हैं, उन्होंने सभी धर्मों को समान मानने की बात दोहराते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का फैसला खुद लिया है.

वहीं, फरमान खान ने भी शादी को लेकर खुशी जताई और कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी शादी इतनी चर्चा में आ जाएगी, उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं मिलीं.

कैसे शुरू हुई दोनों की कहानी

बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात एक फिल्म से जुड़े प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी, जहां से उनकी नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाद परिवार की असहमति के बावजूद उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया.

मोनालिसा को पहचान 2025 के महाकुंभ मेले के दौरान मिली थी, जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. अब एक बार फिर उनका नाम चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी और सुरक्षा से जुड़ा मामला है.

ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button