सीएम मोहन यादव ने कहा – राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में आधी आबादी की पूरी भूमिका हो

Madhya Pradesh :

सीएम मोहन यादव ने कहा - राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में आधी आबादी की पूरी भूमिका हो

Share

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहनों सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के जरिए 2500 करोड़ से अधिक की सम्मान एवं सहायता राशि अंतरित की।

प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1552.38 करोड़ रूपये अंतरित किए। 56.68 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 340 करोड़, 25 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 57 करोड़ रूपये अंतरित हुए।

लोकार्पण और भूमि-पूजन किया

मंडला जिले में 232 करोड़ रुपए की लागत वाले 66 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में एक गांव को वृंदावन ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन के लिए मंडला की बेटी शुचि उपाध्याय का अभिनंदन किया।

रघुनाथ शाह सेतु करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला जिले में सुरखी-इंद्री मार्ग पर 16 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से नया पुल बनाने और बंजर नदी में नवनिर्मित एक अन्य पुल का लोकार्पण कर इसका नामकरण अमर शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह सेतु करने की घोषणा की।

आशीर्वाद प्रदान किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में परिणय-सूत्र में बंधे 1100 से अधिक नवविवाहित दंपत्तियों पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया ।

यह भी पढ़ें : पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान बने पिता, शादी के 8 साल बाद पत्नी सागरिका ने दिया बेटे को जन्म, रखा यह नाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप