बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Lok Sabha : लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2024 हुआ पेश

Lok Sabha : संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में वक्फ संशोधन बिल पेश हो गया है। कानून मंत्री किरण रिजिजू ने बिल को पेश किया। लोकसभा में कांग्रेस ने वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया। संसद में विपक्ष का हंगामा हुआ। कांग्रेस का कहना है कि संविधान के अनुछेच्द 26 के खिलाफ बिल है। ये बिल असंवैधानिक है। इस नए बिल में 44 संशोधन हुए हैं। व गैर मुस्लिम भी बोर्ड के सदस्य बन सकते हैं। इसी पर ही केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देवस्थान बोर्ड में क्या कोई नॉन हिंदू शामिल हो सकता है। इस बिल में वक्फ बोर्ड को संपत्ति के अधिकार कम होंगे। इस बिल में कई बदलाव हुए हैं।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देवस्थान बोर्ड में क्या कोई नॉन हिंदू शामिल हो सकता है। ये बिल सीधा-सीधा धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला। ये मूलभूत अधिकारों पर हमला है। हम भारत की संस्कृति और धर्म को मानते हैं। हम हिंदू हैं। लेकिन उसी समय हम दूसरे धर्म को भी मानते हैं। यही बेसिक सिद्धांत है। ये बिल आप केवल महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव के लिए लाए हैं। पिछली बार देश की जनता ने आपको सबक सिखाया था। ये संघीय व्यवस्था पर हमला है। 

वहीं वक्फ संशोधन बिल पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमान विरोधी नहीं है। धर्म के आधार पर बंटवारा नहीं हो रहा है। निरंकुश संस्था के खिलाफ कानून जरूरी है। बिल में मस्जिद से छेड़छाड़ नहीं है। वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता जरूरी है।

PM Modi Wayanad Visit: PM मोदी 10 अगस्त को जाएंगे वायनाड, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button