Advertisement

विवेक अग्निहोत्री बनाएंगे महाभारत पर फिल्म, दर्शकों को धर्म-अधर्म की कथाओं से करवाएंगे रूबरू

Share
Advertisement

विवेक अग्निहोत्री उन फिल्म निर्माताओं में से हैं, जो इतिहास के पन्नों की कहानियों को लोगों के सामने उजागर करते हैं। उन्होंने हाल ही में कश्मीर फाइल्स मूवी बनाई थी। इस मूवी ने नई पीढ़ियों को इतिहास के उन कालखंडों से रूबरू करवाया जिसे जमीन में इस कदर दबा दिया गया था जैसे की वो कभी हुई ही न हो।

Advertisement

अब फिर विवेक अग्निहोत्री दो बड़े प्रोजेक्ट के साथ जल्द हाजिर होने वाले हैं। इनमें से एक फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है और उस मूवी का नाम “द वैक्सीन वॉर” है, जैसा की नाम से ही स्पष्ट होता है फिल्म वैक्सीन पर आधारित है। इस फिल्म में नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में नजर आएंगे और यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा अब अग्निहोत्री ने महाकाव्य महाभारत पर भी फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा की वह अधर्म पर धर्म की विजय की थीम पर फिल्म बनाएंगे, न की किसी पात्र पर ध्यान केंद्रित करकर। विवेक अग्निहोत्री ने कहा- “मुझे नहीं पता कि लोग ऐसा क्यों कह रहे थे कि मैं महाभारत पर कोई फिल्म बनाने वाला हूं। लेकिन अब मैंने सोचा है कि क्यों ना इस पर फिल्म बना ही ली जाए। मैंने अपनी पूरी जिंदगी इन महाकाव्यों को पढ़ने, इन पर रिसर्च करने में लगा दी है। लेकिन, मैं इसे एक पौराणिक कथा की ही तरह बनाऊंगा। मुझे अगर ये बनानी ही है तो एक इतिहास की तरह बनाऊंगा। बाकी लोग महाकाव्यों पर फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिए बनाते हैं। दूसरे लोग अर्जुन, भीम और बाकी किरदारों को उजागर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन मेरे लिए महाभारत धर्म बनाम अधर्म की कहानी है”।

ये भी पढ़ें : भारतीय कोस्ट गार्ड ने दिया मानवता का परिचय, बचाई चीनी नागरिक की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *