Advertisement

विटामिन सी के नुकसान क्या होते हैं? यह हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है

विटामिन सी के नुकसान
Share
Advertisement

विटामिन सी के फायदे कई तरह के होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। विटामिन सी हमारे शरीर, त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन बता दें कि विटामिन सी के अधिक सेवन से कई नुकसान भी होते हैं। आज जानेंगे कि विटामिन सी का अधिक सेवन करने से क्या-क्या नुकसान होता है?

Advertisement

विटामिन सी का रासायनिक नाम क्या है

विटामिन सी का रासायनिक नाम एल-एस्कॉर्बिक अम्ल होता है। विटामिन सी एक तरह का अम्ल होता है जो नींबू, संतरा, अमरूद, मौसमी इत्यादि में पाया जाता है। यह स्वाद में खट्टा होता है।

विटामिन सी की कमी से कौन सा रोग होता है

विटामिन सी की कमी से स्कर्वी नामक रोग हो सकता है। इसमें शरीर में थकान, मांसपेशियों की कमजोरी, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, मसूड़ों से खून आना और टांगों में चकत्ते पड़ने जैसी समस्याएं होती है।

विटामिन सी के नुकसान: Vitamin C Side Effect

किसी भी वस्तु को जरूरत से ज्यादा सेवन करने से फायदे होने की जगह नुकसान होता है। विटामिन सी के साथ भी यही है। विटामिन सी का ज्यादा सेवन करने से शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा हो जाती है। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियों के होने के खतरा बढ़ जाता है। विटामिन सी को ज्यादा सेवन करने से किडनी खराब होने का खतरा बना रहता है।

विटामिन सी टैबलेट के नुकसान

प्राकृतिक रूप से विटामिन सी का सेवन करने के अलावा कई लोग विटामिन सी टैबलेट का उपयोग भी करते हैं। विटामिन सी टैबलेट भी नेचुरल विटामिन सी की भांती ही होता है। लेकिन विटामिन सी टैबलेट का अधिक सेवन करने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सिरदर्द की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।

विटामिन सी किन फल और सब्जियों में मिलता है

विटामिन सी के लिए क्या खाना चाहिए। विटामिन सी ज्यादातर खट्टे फलों में पाया जाता है। संतरा, मौसमी, नारंगी, अमरूद, पपीता, अनानास, नींबू में पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन सी को टैबलेट लेकर पूरी कर सकते हैं। लेकिन नेचुरल विटामिन सी लेने से ज्यादा फायदे होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *