Advertisement

Aaj Ka Rashifal: सिंह और मकर राशि वालों के लिए बन रहे हैं धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल

aajka rashifal 15 march 2024 daily horoscope

aajka rashifal 15 march 2024 daily horoscope

Share

Aaj Ka Rashifal 2024

Advertisement

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 8 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 8 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज शाम 6 बजकर 9 मिनट पर मंगल मकर Aaj Ka Rashifal राशि से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे।

Advertisement

मेष राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्रों को आज कुछ नया सिखने को मिल सकता है। आज परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। कुछ दिनों से परिवार में चल रही किसी समस्या का सोल्यूशन Aaj Ka Rashifal आज मिल सकता है जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं।

वृष राशि:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य की योजना बनाने में सफल होंगे और मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। आज व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। जीवनसाथी आपसे खुश होगा।

मिथुन राशि:

आज मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन अपनों की मदद से राहत महसूस करेंगे। ऑफिस में आज आपका काम काफी बढ़ सकता है। जरुरत से ज्यादा काम होने से थकान महसूस हो सकती है। किसी से अनबन भी हो सकती है। जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगे।

कर्क राशि:

आज आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। इस राशि के जो लोग कम्प्यूटर के क्षेत्र से जुड़े है, आज उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से आज रोचक बात हो सकती हैं।

सिंह राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। आपके लिए कोई व्यक्ति मददगार हो सकता है। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आप जिससे मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी।

कन्या राशि:

आज किस्मत आपका साथ देगी। कोई रूका हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में आज सीनियर से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आगें बढने को कई नये अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

तुला राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें, जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। आज अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें और फीजूल की बातों में पड़ने से बचें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो आज पूरा दिन व्यस्त रह सकते हैं।

वृश्चिक राशि:

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं या
दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/delhi-fake-cancer-drug-racket-busted-by-crime-branch-7-arrested-rs-4-crore-cash-recovered-news-in-hindi/

धनु राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिलेगा। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आचानक धन लाभ भी हो सकता हैं।

मकर राशि:

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। जिस अवसर के लिए पिछले कई दिनों से आपको तलाश थी, वो आज किसी करीबी की मदद से मिल सकता है। बॉस आज आपके काम से खुश हो सकते है। आज अपने खास काम निपटाने के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है।

कुंभ राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आगर आज आप कुछ ख़ास काम करना चाहते है, तो जरूर करें वह जरूर सफल होगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आज अचानक धन लाभ हो सकता है। आज हर काम को ध्यान से करेंगे, तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका खर्च बढ़ सकता है। आज कामकाज के मामले में थोड़े सुस्त रहेंगे। आज पुराने लेन देन को अनदेखा न करें। आज घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है, जिससे आपका मन खुश रहेगा।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *