बड़ी ख़बर

LalKrishna Advani : लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज, कल रात तबीयत बिगड़ने के बाद कराए गए थे भर्ती

LalKrishna Advani : बुधवार को आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। अब उनकी हालत स्थिर होने के बाद लाल कृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इससे पहले 26 जून को भी उनकी तबीयत खराब हुई थी।

दरअसल बुधवार रात को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को 3 जुलाई को भर्ती कराया गया था। उन्हें 26 जून को लालकृष्ण आडवाणी को भर्ती कराया गया। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया था। लालकृष्ण आडवाणी के राजनीतिक कार्यकाल की बात करें तो वह उप – प्रधानमंत्री रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने 1988 से 2004 तक गृह मंत्री के रूप में काम किया है। साथ ही लाल कृष्ण आडवाणी बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष रह चुके हैं।

Rajasthan Politics: मंत्री पद से किरोड़ीलाल मीणा ने दिया इस्तीफा, चुनाव परिणाम के बाद निभाया अपना वचन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button