बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

एक बार फिर दिल्ली दहलाने की साजिश में लश्कर-एक-तैयबा, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Terrorist Attack Alert : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले का आभास हुआ है। संभावित हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। खुफिया सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर के सदस्य लाल किले के आसपास धमाके की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही चांदनी चौक स्थित एक मंदिर को भी निशाना बनाने की खबर सामने आई है।

लश्कर रच रहा हमले की साजिश

खुफिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा IED हमले की साजिश रच रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में 6 फरवरी को हुए विस्फोट के बाद आतंकी संगठन देश को बड़े आतंकी हमले से दहलाने की साजिश में लगा हुआ है।

जगह-जगह पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

हालांकि इस बात की सूचना जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को मिली वह तुरंत सक्रिय हो गई। दिल्ली में जगह-जगह पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर जिस स्थानों पर हमले की आशंका जताई गई है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़भाड़ वाली जगहों को भी खास निगरानी में रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुआ था धमाका

गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को शाम के समय दिल्ली के लाल किले के पास एक बड़ा धमाका हुआ था। इस धमाके में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं इस घटना की जांच में जानकारी मिली कि यह एक आतंकी फिदायीन हमला था, जिसमें आतंकी उमर ने आत्मघाती हमला किया था। जांच में सामने आया था कि धमाका एक कार में हुआ था। यह कार धमाके से पहले करीब तीन घंटे तक लाल किला इलाके की पार्किंग में खड़ी रही थी।

ये भी पढ़ें – पंजाब शिक्षा मंत्री बैंस ने AI एक्सपो में लिया भाग, भविष्य की शिक्षा के लिए तकनीकी समाधान पर हुई चर्चा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button