Uncategorized

Kuldhara : राजस्थान का एक रहस्यमयी गांव, जानिए क्यों मिला था श्राप ?

Kuldhara : राजस्थान के जैसलमेर में स्थित है एक रहस्यमयी गांव कुलधरा। एक ऐसा गांव जिसे भूतों के गांव के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा 13वी शताब्दी में किया गया था, जो की घटते पानी की वजह से 19वी शताब्दी में नष्ट हो गया था। लेकिन, कुलधरा के रातो-रात खत्म होने के पीछे अपनी ही एक कहानी है। जिसके अनुसार इस नष्टता का कारण जैसलमेर के राज्य मंत्री सलीम सिंह को बताया जाता है। अब यहां 400 खण्डहर घरों को देखा जा सकता है, जिनमे कोई भी नहीं रहता।

कुलधरा की रहस्यमयी कहानी

कुलधरा की कहानी के अनुसार गांव में काफी लोग रहते थे जिसमें एक मुखिया भी हुआ करता था, मुखिया की एक सुंदर पुत्री थी। जब जैसलमेर के राज्य मंत्री सलीम सिंह को यह बात पता चली और उसने मुखिया की पुत्री को देखा तो वह उस लड़की की सुनदरता पर मोहित हो गया। इसके बाद सलीम उस लड़की से विवहा करने के लिए गांव के लोगों पर दवाब बनाने लगा। मगर, ब्राह्मण समाज इसके खिलाफ था, जब बहुत प्रयास के बाद भी गांव वाले नहीं माने तब सलीम ने सबको परेशान करना शुरू कर दिया। सलीम के इस अत्याचार से परेशान गांव वालों ने एक रात सभा बुलाई और उस सभा में यह फैसला हुआ कि वो सब रातो-रात गांव खाली कर देंगे। पालीवाल ब्राह्मणों ने एक ही रात में कुलधरा खाली तो किया ही साथ ही जाते- जाते श्राप देते गए। श्राप यह कि फिर कभी कोई भी कुलधरा को नहीं बसा पाएगा।

कुलधरा बना पर्यटन स्थल

ऐसा कहा जाता है कि पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा कुलधरा को श्राप दिए जाने के बाद आज तक कोई भी वहां नहीं बस पाया। राजस्थान सरकार ने इसे जगह को पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है। लेकिन, लंबे समय से श्रापित और खाली रहने के कारण कुलधरा में अब भूतिया हरकतों को महसूस किया जाता है। हालांकि राजस्थान सरकार ने यह दावा किया है कि यहाँ कोई भूत नहीं है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan : सीएम भजनलाल शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों के साथ की बैठक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button