
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के कोरब जिले से मंगलवार को आत्महत्या की एक या दो नहीं बल्कि पूरे तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस तीनों मामलों की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
पहली घटना की बात करें तो ये कोतवाली थाना अंतर्गत सर्वमंगला रेलवे ब्रिज की है, जहां एक युवक करीब 25 फीट ऊपर फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना की जानकारी राहगिरों ने दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि युवक के पास से एक लड़की का रुमाल सहित कुछ अन्य सामान मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसे देर रात एक युवती के साथ इलाके में घूमते हुए देखा गया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को प्रेम संबंध से जुड़ा मान रही है। रेलवे आरपीएफ प्रभारी सतीश सिंह ने कहा कि युवक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मानिकपुर चौकी क्षेत्र की दूसरी वारदात
दूसरी घटना आज यानी मंगलवार सुबह मानिकपुर चौकी क्षेत्र में सामने आई। जहां एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप में पदस्थ एक कर्मचारी ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मृतक और उसकी पत्नी कई वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी था। घटना के बाद मानिकपुर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जमनीपाली में युवक ने किया सुसाइड
तीसरी घटना दर्री थाना क्षेत्र के इंदिरानगर, जमनीपाली में हुई। यहां 35 वर्षीय राकेश साहू नामक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक अभी एक दिन पहले ही अपने गांव से वापस लौटा था, और उसी दिन उसने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। परिजनों की सूचना पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें – हरियाणा में मौसम ठंडा: पश्चिमी विक्षोभ के चलते मार्च-अप्रैल में तापमान सामान्य से कम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









