Kolkata case : कोलकाता मामले में आरोपी का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट, कोर्ट ने दी इजाजत

Kolkata case : कोलकाता रेप मर्डर केस के आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा। इसके लिए सीबीआई को इजाजत मिल गई है। जांच एजेंसी ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी। मनोवैज्ञानिक टेस्ट हो चुका है। अब सीबीआई को पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की इजाजत मिल गई। इस मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। दरअसल संजय रॉय केस का मुख्य आरोपी है।
जानकारी के लिए बता दें कि संजय रॉय केस का मुख्य आरोपी है, जब घटना हुई थी। उसी के बाद इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपी थी। संजय रॉय आरोपी का मनोवैज्ञानिक टेस्ट भी हो चुका है। सीबीआई की टीम पीड़िता के घर गई थी। पीड़िता के परिवार से पूछताछ की। और उसकी पूरी वीडियो ग्राफी की गई।
पॉलीग्राफी टेस्ट क्या है ?
सूत्रों के मुताबिक, संदीप घोष के बयान और पीड़िता के परिवार के बयान अलग पाए गए। जिसके बाद सीबीआई लगातार संदीप घोष से पूछताछ कर रही है। पॉलीग्राफी टेस्ट की बात करें तो इस टेस्ट को डिटेक्टर टेस्ट भी कहते हैं। इसमें ब्लड प्रेशर, हार्ड रेट आदि को परखते हैं। आपको बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला के साथ हैवानियत हुई। जिसके बाद डॉक्टर्स ने विरोध प्रदर्शन किया। हाइकोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपी थी। जिसके सीबीआई ने आरोपियों को पकड़ा है। अभी भी जांच जारी है।
ये भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राहुल गांधी ने बहन प्रियंका संग फोटो साझा कर कही ये बात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप