Thawe Bhavani Temple : कलयुग में लुटेरे आस्था के केंद्र मंदिरों को भी निशाना बनाने लगे हैं। इस केस में लुटेरे माता के मुकुट को चोरी कर फरार हो गए। मामला बिहार के गोपालगंज का है जहां लुटेरे सीसीटीवी में चोरी करते दिखाए पड़े।
बता दें कि जिले में प्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर में चोरी हुई है। मंदिर से देवी की प्रतिमा का स्वर्ण मुकुट चोरी हो गया। थावे भवानी का मंदिर बिहार के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। जहां श्रद्धालु हर रोज बड़ी संख्या में माता के दर्शनों को आते हैं। ये मंदिर श्रद्धालुओं की बीच चमत्कारी शक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध है।
करोड़ों में बताई जा रही कीमत
चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने-चांदी का हार चुराया, इसके अलावा लॉकर में रखा मुकुट और अन्य गहने भी चोरी किए। साथ ही चोर मंदिर के अंदर रखा करीब 50 किलो वजन का दानपेटी भी उठाकर ले गए।
बताया जा रहा है की सोने के मुकुट का वजन 251 ग्राम है, जिसकी किमत लगभग 51 लाख रुपए है। इसके साथ जेवरात, चांदी का छत्र, दानपेटी कि कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
पुलिस ने चोरी की वारदात का CCTV फुटेज निकाल लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा की फुटेज में दो चोर नजर आ रहे हैं। वीडियो में चोर सोने का मुकुट लेकर भागते दिखे।
पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल
गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा इस मामले में जांच शुरू हो गई है। जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया जाएगा। उन्होनें कहा, ‘यह एक गंभीर मामला है और हम जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।
एसपी अवधेश दीक्षित ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा की मंदिर परिसर में ही पुलिस चौकी मौजूद है, इसके बावजूद यह घटना हुई। इस बात की भी जांच होगी की चोरी के वक्त वहां तैनात पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे। एसपी ने कहा कि अगर पुलिसकर्मियों की ओर से ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का वंदे मातरम पर जोरदार बयान, कहा- यह मंत्र है भारत की स्वतंत्रता की प्रेरणा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









