
दिल्ली की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू के रेक्टर अजय कुमार दुबे ने इस्तीफा दे दिया है जिसे अथॉरिटी ने स्वीकार कर लिया है। इसके संबंध में विश्वविद्यालय की तरफ से एक आधिकारिक रूप से नोटिस भी जारी कर दिया है। दरअसल रेक्टर अजय कुमार पर फेलोशिप की मांग मांग करने वाले छात्रों पर जानलेवा हमला करने, महिला सहकर्मी को परेशान करने और गैर-कानूनी रूप से NGO चलाने का आरोप था।
ABVP के कार्यकर्ताओं ने रेक्टर के खिलाफ लगाए कई आरोप
ABVP के कार्यकर्ताओं ने रेक्टर के खिलाफ हॉस्टल की खराब व्यवस्था और कैंपस में पानी के संकट को लेकर जवाब मांगा था। वहीं शिक्षकों के वर्ग ने भी रेक्टर पर आरोप लगाया था कि वो विश्वविद्यालय के पते से दो गैर सरकारी संगठन चला रहे थे जो कि नियमों का उल्लघंन है। हालांकि दुबे ने इस आरोप को गलत बताया है।
शिक्षकों ने रेक्टर पर लगाए ये आरोप
शिक्षकों का ये भी कहना है कि प्रवासी पहल संघठन (ODI) और अफ्रीकन स्टडीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ASAI), दो गैर-सरकारी संगठन, अव्वय्यार संवाद फोरम (ASF) के अंतर्गत रजिस्टर्ड हैं और इनका आधिकारिक पता JNU कैंपस है पिछले महीने फैकल्टी सदस्यों के बीच ASF ने दावा किया कि अजय दुबे, जो विश्वविद्यालय के रेक्टर- I हैं, उन्होंने “वित्तीय कुप्रबंधन” यानी फंड्स में गड़बड़ी की है और व्यक्तिगत और व्यावसायिक लाभ के लिए अपनी शक्ति और स्थिति का दुरुपयोग किया है।