Jharkhand: लालू प्रसाद यादव अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे बाबा बासुकीनाथ धाम, उमड़ी लोगों की भीड़

Jharkhand: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी संग बाबा बासुकीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। जहां उन्होंने पूरी विधि विधीन से भगवान की पूजा-अर्चना की। लालू प्रसाद आज सोमवार यानी (11 सितंबर) को बासुकीनाथ धाम पहुंचे।
विस्तार से पढ़ें-
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी धर्मपत्नी राबड़ी देवी बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच बाबा बासुकीनाथ की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना एवं आरती की। इस अवसर पर लालू प्रसाद ने बिहार झारखंड सहित पूरे विश्व की बाबा बासुकीनाथ से मंगल कामना की। लालू प्रसाद यादव के मंदिर पहुंचते ही भारी संख्या में उनके चाहने वाले मन्दिर पहुंच गए और एक झलक के लिए सभी ललाहित दिखे।
लालू प्रसाद यादव के सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लालू प्रसाद यादव के साथ झारखंड के कृषि मंत्री सह जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख पुर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव पूर्व मंत्री सुरेश पासवान प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह प्रदेश महासचीव संजय यादव के साथ सैकडो नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। बाबा बासुकिनाथ में पूजा अर्चना के बाद लालू प्रसाद यादव देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे।
(देवघर से सुतिब्रो गोस्वामी की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: Jharkhand: इंजन की चपेट में आने से रेल कर्मचारी की हुई मौत, मचा हड़कंप