Jharkhandबड़ी ख़बर

Jharkhand : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट, जानें किसे दिया टिकट ?

Jharkhand : कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें कुछ नामों की बात करें तो सिमडेगा से भूषण तिर्की, मनिका से रामचंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले चुनाव समिति की बैठक हुई थी।

21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जामताड़ा से डॉ इरफान अंसारी, महागामा से दीपिका पांडे सिंह , रामगढ़, से ममता देवी बेरमो, हजारीबाग से मुन्ना सिंह झरिया से पूर्णिया नीरज सिंह जमशेदपुर पूर्वी से डॉ अजय कुमार खिजरी से राजेश राम सिंकू हटिया से अजय नाथ शाहदेव को टिकट दिया गया है।

चुनाव समिति की बैठक

जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। ऐसे में पार्टियां उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने चुनाव समिति की बैठक की। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल, मधुसूधन मिस्त्री और सलमान खुर्शीद शामिल थे। उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ। इसके बाद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

हिजबुल्लाह ने इजराइल पर किया हमला, सात मिनट में दागीं तकरीबन 60 मिसाइलें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button