
Jammu and Kashmir : दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। अब तीसरे चरण के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उसके बाद तीन महीने तक राम माधव उनके पास आते रहे और सरकार बनाने के लिए गिड़गड़ाते रहे। उस समय राम माधव कहते थे। उन्हें पीडीपी की सारी शर्तें मंजूर है। भाजपा का सवाल है वो तो 15 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पहले दो महीने तक राम माधव उनके पिता स्व. मुफ्ती मोहम्मद सईद के पास सरकार बनाने के लिए चक्कर काटते रहे। उसके बाद तीन महीने तक राम माधव उनके पास आते रहे और सरकार बनाने के लिए गिड़गड़ाते रहे। उस समय राम माधव कहते थे कि उन्हें पीडीपी की सारी शर्तें मंजूर है। तब पीडीपी ने अपनी शर्तों के साथ भाजपा के साथ सरकार बनाई थी।
“भाजपा का सवाल…”
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यहां(जम्मू-कश्मीर) उपराज्यपाल भाजपा के हैं, प्रधानमंत्री भाजपा के हैं तब भी उन्होंने जम्मू के लिए क्या कर लिया? जहां तक भाजपा का सवाल है वो तो 15 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू कश्मीर विधानसभा में 90 सीटें हैं। जम्मू की बात करें तो 43 सीटें हैं। घाटी की बात करें तो 47 सीटें हैं। तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Prayagraj News : मदरसे में छप रहे थे नकली नोट, घंटो तक चली मौलवियों से पूछताछ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप