बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Jammu – Kashmir : कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास धमाका, दो जवान घायल

Jammu – Kashmir : जम्मू – कश्मीर के कुपवाड़ा में लैंडमाइन धमाका हुआ। यह धमाका एलओसी के पास हुआ था। इसमें भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। जम्मू – कश्मीर में लगातार घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से आप ने सुना हो होगा कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम की। सेना लगातार आतंकियों को घेर रही है। अब एलओसी के पास लैंडमाइन धमाका हुआ है।

आपको बता दें कि जम्मू – कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के पास एक लैंडमाइन धमाका हो गया। इस धमाके में दो जवान पूरी तरह से घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ। दोनों जवानों को भर्ती कराया गया है। उन्हें ड्रगमुल्ला के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस धमाके की जांच सेना कर रही है। दरअसल एक दिन पहले ही किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

किश्तवाड़ के …

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले किश्तवाड़ के चटरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जवानों को जानकारी मिली थी की। कुछ आंतकी छिपे हो सकते हैं। जिसके बाद इलाके की घेरा बंदी कर दी गई थी। जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसके बाद आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। रुक – रुककर फायरिंग हो रही थी। जवानों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया था।

Prayagraj News : नाबालिग की हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button