
Jammu Kashmir : शनिवार को भारतीय सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, जिसमें दो जवानों के मारे जाने की खबर सामने आई है. हादसे में कई जवानों के घायल होने की भी सूचना हैं।
कश्मीर के बांदीपोरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शनिवार को सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है। वहीं 5 जवान घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस और सेना के जवान रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं। मंगलवार को पुंछ में भी सैन्य वाहन खाई में गिरा था। जिसमें पांच जवानों की मौत हो गई थी।
घायल जवानों को रेस्क्यू कर लिया गया
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई, वहीं चार जवान घायल हो गए। यह हादसा बांदीपोरा जिले में वुल व्यूप्वाइंट के पास हुआ। हादसा उस समय हुआ जब वाहन सड़क से उतर रहा था। एकाएक वाहन फिसलकर खाई में जा गिरा।
घायल जवानों को रेस्क्यू कर लिया गया है। घायल जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 31 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील के नियंत्रण रेखा एलओसी पर बलनोई क्षेत्र में भी सेना के वाहन के साथ दुर्घटना हुई थी। उस समय शाम को लगभग 6 बजे करीब सेना का वाहन जवानों को लेकर ऑपरेशन ड्यूटी पर जा रहा था।
यह भी पढ़े : चेस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला और पुरुष टीम से मिले PM मोदी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप