
Jairam Ramesh : कांग्रेस 26 जनवरी से संविधान बचाओ यात्रा की शुरुआत करेगी। CWC की बैठक के बाद जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को कहा कि हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाली. अब 26 जनवरी 2025 से हम एक साल तक चलने वाली ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करेंगे।
जयराम रमेश ने कहा कि हमारा मानना है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने कांग्रेस को ‘संजीवनी’ दी थी और इससे कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। जयराम रमेश ने कहा कि हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाली. अब 26 जनवरी 2025 से हम एक साल तक चलने वाली ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करेंगे।
राजनीतिक अभियान चलाने का लिया निर्णय
वेणुगोपाल ने कहा कि हमने दो प्रस्ताव पेश किए, एक महात्मा गांधी पर और दूसरा राजनीतिक प्रस्ताव के रूप में। चर्चा में 50 से अधिक नेताओं ने भाग लिया। हमने एक वर्ष के लिए बड़े पैमाने पर राजनीतिक अभियान चलाने का निर्णय लिया। 2025 कांग्रेस का संगठनात्मक सुधार कार्यक्रम होने जा रहा है। हर स्तर पर नेताओं की क्षमता की गहन जांच होगी।
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा- जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, मैं कोई फुटवियर नहीं पहनूंगा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप