Bihar: बांका में गीदड़ के हमले से आधा दर्जन लोग घायल

Jackal Attack
Jackal Attack: बांका के अमरपुर प्रखंड छेत्र के महादेवपूर गांव मे गीदड़ के हमले से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। घटना मंगलवार शाम की है। महादेवपूर के हेट बहियार में करीब एक दर्जन से ऊपर मजदूर खेत में धान काट रहे थे। तभी अचानक गीदड़ धान के खेत से निकाला और सभी पर हमला कर दिया। गीदड़ ने एक महिला कंचन देवी पर हमला कर दिया उसी दौरान खेत में काम कर रही अन्य महिलाएं भी गीदड़ के हमले से जख़्मी हो गईं।
Jackal Attack: खेत में काम रहीं थीं महिलाएं
गांव के विभास हरिजन ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक खेत में धान काट रही महिला पर एक गीदड़ ने हमला कर दिया। महिला को बचाने के लिए वहां के आसपास की पांच महिलाएं पहुंचीं। उन सभी को भी गीदड़ ने हमलाकर जख्मी कर दिया।
गीदड़ पर किया प्रहार
उसने बताया कि खेत में शोर होने लगा तो मैंने देखा कि एक गीदड़ ने करीब आधे दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया है। इसके बाद जब धान काटने वाली काचीया से गीदड़ पर जब प्रहार किया तो गीदड़ जख्मी होकर भाग निकला। घटना में किसी की मौत होने की ख़बर नहीं है।
अन्य लोगों ने की मदद
विभास ने बताया कि उसी दौरान उस पर भी गीदड़ ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। मौके से दूसरे खेत में काम कर रहे किसान उसे रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाए। अमरपुर अस्पताल के प्रभारी डॉ राय राय बहादुर ने बताया की जख्म काफ़ी गहरा है। बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
रिपोर्टः दीपक कुमार सिंह, संवाददाता, बांका, बिहार
ये भी पढ़ें: Muzaffarpur: भाजपा सांसद की बहन के घर बमबाजी
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar