Israel-Iran War : इजरायल-ईरान युद्ध का आज चौथा दिन है। इस दौरान अब तक ईरानी सुप्रीम लीडर खेमनेई सहित परिवार के सदस्यों, टॉप कमांडर्स और कई ईरानी नेताओं की मौत हो चुकी है। फिर भी ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है। लगातार खाड़ी देशों और इजरायल पर ड्रोन-मिसाइल से हमले जारी है।
ईरान को हुआ भारी नुकसान
इस हमले में ऐतिहासिक गोलेस्तान पैलेस क्षतिग्रस्त हुआ है। साथ ही तेहरान में स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग कॉंप्लेक्स को भी नुकसान पहुंचा है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है यह युद्ध अभी 4-5 हफ्तों तक भी चल सकता है। मकसद पूरे होने तक ईरान पर हमले जारी रहेंगे। वहीं आज उन्होंने कहा यदि ईरान सरेंडर नहीं करता है तो हम जमीन पर उतरेंगे और हमले पहले से कई गुना तेज किए जाएंगे।
इस दौरान ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया और धमकी दी है, कि यहां से जो भी जहाज गुजरेंगे उन पर भी हमले किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईरान में अब तक 787 लोगों की मौत हो चुकी है, और 06 अमेरिकी सर्विस मेंबर मारे गए हैं।
ईरान का पलटवार
युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद ईरान ने भी पलटवार किया। ईरान ने पड़ोसी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस के साथ इजरायल पर लगातार मिसाइल-ड्रोन से हमला किया। ईरान के दर्जनों मिसाइल-ड्रोन को कतर, सउदी-अरब, कुवैत जैसे देशों ने इंटरसेप्ट करके रास्ते में ही मार गिराया। इस दौरान कुवैत ने तीन अमेरिकी फाइटर जेट को गलती से मार दिया।
अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत खाड़ी देश छोड़ने की अपील की है।
नहीं रुक रहा इजरायल
इजरायल पर ईरान के साथ-साथ लेबनान से भी हमले हो रहे हैं। इजरायली सेना ने पलटवार करते हुए लेबलान पर भी हमला किया। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने बताया कि सेना को लेबनान में घुसकर हमला करने की अनुमति दे दी गई है। कैट्ज ने कहा कि इजरायल पर गोलीबारी की कीमत हिजबुल्ला को भी चुकानी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें- Pak Afghan War : तालिबान ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, डूरंड लाइन पर अफगान सेना का कब्जा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









