IPL 2025 : टूर्नामेंट से पहले SRH को झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर, जानें किसे मिला मौका ?

IPL 2025

IPL 2025

Share

IPL 2025 : IPL 2025 शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने स्क्वाड में बदलाव किया। बता दें कि टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स को चोटिल हैं, जिस वजह से उनकी जगह SRH ने वियान मुल्डर को टीम में अपनी टीम में शामिल किया है। दक्षिण अफ्रीका खिलाड़ी मुल्डर की बात करें तो तेज गेंदबाजी करते हैं साथ ही ऑलराउंडर हैं। वियान मुल्डर को अगला सीजन खेलने के लिए 75 लाख रुपये की सैलरी दी जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान ब्रायडन कार्स चोटिल हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे। जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इससे पहले ब्रायडन कार्स को भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेल रहे थे। उस समय भी वह अनफिट दिख रहे थे। उन्होंने दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल रहे थे। उस समय ब्रायडन कार्स फॉर्म में नहीं थे।

इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि जब आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन था। उस समय सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रायडन कार्स को 1 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। ब्रायडन कार्स के टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में 53 विकेट लिए हैं। 783 रन भी बनाए हैं, उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। यह SRH के लिए बहुत बड़ा झटका है।

दरअसल, मगर वियान मुल्डर भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनके टी20 करियर की बात करें तो 2,172 रन बनाए हैं, जिनमें 12 फिफ्टी हैं, वहीं दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। 67 विकेट भी चटकाए हैं।

यह भी पढ़ें : औरंगजेब के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे ने जताई आपत्ति, कहा- विधानसभा से हमेशा के लिए हों निलंबित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप